Tuesday, June 2, 2026
spot_img

8-12 सितंबर तक कटरा और संगलदान के बीच दो यात्री ट्रेन चलेगी

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली । उत्तर रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के रियासी और रामबन ज़िलों में हो रही बारिश और अचानक आई बाढ़ तथा सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए अगले पांच दिन यानी आठ सितंबर से 12 सितंबर तक कटरा और संगलदान स्टेशन के बीच दो स्थानीय ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोनों ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन को रियासी, बक्कल और डुग्गा स्टेशनों के रास्ते संगलदान स्टेशन से जोड़ेंगी। इनका परिचालन दोनों ओर से होगा। रेलवे ने बताया है कि यह सेवा फंसे हुए यात्रियों को तत्काल राहत प्रदान करेगी और महत्वपूर्ण संपर्क बहाल करने में मदद करेगी ।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles