Tuesday, June 2, 2026
spot_img

उप राष्ट्रपति चुनाव: राधाकृष्णन, रेड्डी के नामांकन पत्र वैध पाये गये

(24×7 न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बुचिरेड्डी सुदर्शन रेड्डी के नामांकन पत्र ही जांच में वैध पाये गये हैं। राज्य सभा के महासचिव एवं उप राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी पी सी मोदी की ओर जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों के 68 नामांकन पत्र दाखिल किये गये थे, जिनमें से श्री राधाकृष्णन और श्री रेड्डी के पर्चें ही वैध पाये गये। अन्य नामाकंन पत्र जांच में उपयुक्त नहीं पाये गये। उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अधिसूचना सात अगस्त को जारी की गयी थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त थी। नामांकन पत्रों की जांच किये जाने की तिथि 22 अगस्त थी। इस पद के चुनाव के लिए मतदान नौ सितम्बर को होगा और उसी दिन मतों की गिनती की जायेगी। गौरतलब है कि श्री जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से 21 जुलाई को इस्तीफा देने के कारण यह चुनाव कराया जा रहा है।

 

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles