Tuesday, June 2, 2026
spot_img

नये प्रतिमान स्थापित कर रहा महायोगी गोरखनाथ विवि : प्रो. रेड्डी

(24×7 न्यूजटाइम संवाददाता)
गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचंद्रा रेड्डी ने आज कहा कि विश्वविद्यालय पूरे देश में आयुर्वेद, नर्सिंग, पैरामेडिकल और आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।
प्रो रेड्डी ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह और ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पावन स्मृति में सप्त दिवसीय व्याख्यानमाला का उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार को कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना के विचार बिंदु नाथपंथ के मनीषियों द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार शिक्षा का अलख जगाकर समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों का मर्दन कर सामाजिक समरसता, सर्वधर्म समभाव का सूत्रपात किया उसके प्रति समाज सदैव ऋणी रहेगा।
उन्होने कहा कि गोरक्षपीठ नाथपंथ का एक प्रधान केन्द्र है। नाथपंथ के ऋषियों द्वारा योग, आयुर्वेद के साथ.
साथ समाज की विभिन्न अवस्थाओं पर जाकर सामाजिक उत्थान, सामाजिक सौहार्द के अक्षुण्ण कार्य का सूत्रपात किया है। इसी क्रम में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय चिकित्सा की विभिन्न विधाओं में अपनी सहभागिता के लिए न केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही जाना जाता है अपितु इतने अल्प समय में पूरे विश्व पटल पर अपना स्थान प्रतिष्ठित किया है। उन्होंने कहा कि नाथपंथ का योग और आयुर्वेद पर बल देना आज के समय में और भी प्रासंगिक है क्योंकि आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न रोगों के समाधान में यह परंपरा अत्यंत सहायक है जिसका प्रमाण कोराना महामारी में देख चुके हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय परिवार को ऊर्जावान कर नई स्फूर्ति प्रदान करता है। ऐसे आयोजन हमें हमारे कर्त्तव्यों के प्रति निष्ठावान बनाते है एवं भविष्य की योजनाओं एवं चुनौतियों के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे एमजीयूजी के श्री गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्राचार्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि स्थापना दिवस एवं संस्थापक स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन करना केवल हमारे लिए एक उत्सव ही नहीं वरन अपनी उपादेयता के आकलन और भावी कार्ययोजना के निर्धारण का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में विश्वविद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षाए शोध.कार्य में निरंतर प्रगति की है और आने वाले समय में हमारा लक्ष्य है कि हम छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराएं और समाज के वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा कर विश्वविद्यालय के उद्देश्यों को पूर्ण कर सकें।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles