(24×7 न्यूजटाइम संवाददाता)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का शनिवार को यहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संयुक्त रुप से लोकार्पण करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री गडकरी और डॉ यादव शनिवार (23अगस्त) को इस फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इस फ्लाईओवर की लागत लगभग एक हजार 52 करोड़ रुपए और लंबाई लगभग सात किलोमीटर है। ये फ्लाईओवर जबलपुर के मदनमहल क्षेत्र से दमोह नाका के बीच बनाया गया है।
बताया गया है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करते हुए इस फ्लाईओवर के नीचे लगभग 50 हजार पौधे लगाए गए हैं। साथ ही इसके नीचे नागरिकों की सुविधा के लिए बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम और बच्चों के लिए पार्क भी बनाया गया है।





