Saturday, June 13, 2026
spot_img

जासूसी की आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट में पेशी

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
हिसार। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने की आरोपी हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
यह ज्योति की अदालत में दसवीं पेशी होगी। हिसार पुलिस ने उसे गत 15 मई को उसके घर से गिरफ्तार किया था। यहां के सिविल लाइंस थाने में उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हैं। ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने कहा कि वह आरोपपत्र पढ़ने के बाद जमानत याचिका दायर करेंगे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ज्योति “शातिर” है और वह पूछताछ में सवालों के सीधे जवाब नहीं देती। उस पर यह भी आरोप है कि उसने अपना कुछ डेटा डिलीट कर दिया। डिलीट किए गए डेटा में से कुछ रिकवर कर लिया गया है, लेकिन कुछ अभी बाकी है।
जांच में यह भी पता चला कि ज्योति ने पाकिस्तान यात्रा से पहले दी गई ट्रैवल एडवाइजरी का उल्लंघन किया और वहां आईएसआई एजेंटों से मिली। उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम, दानिश अली और आईएसआई के गुर्गों शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लों से नियमित बातचीत के सुबूत मिले हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मामले में हिसार पुलिस ने 14 अगस्त को 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें आरोप है कि ज्योति ने पाकिस्तानी एजेंटों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखा और भारत के संवेदनशील स्थानों, जैसे राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य शिविरों और कश्मीर डैम के वीडियो, उन तक पहुंचाये।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles