(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
जबलपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में आज जबलपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में चार नए चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे।
इस दौरान दोनों नेता श्योपुर और सिंगरौली के नवीन शासकीय मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही धार, बैतूल, पन्ना और कटनी में पीपीपी मॉडल पर आधारित चार नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना हेतु अनुबंध पर हस्ताक्षर होंगे।
समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को 8 लाख “वय वंदना कार्ड” का वितरण किया जाएगा। साथ ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु “मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड” का वितरण भी किया जाएगा। प्रदेश में तकनीकी नवाचार अंतर्गत स्मार्ट चैटबॉट (आयुष्मान एवं सखी) का उद्घाटन किया जाएगा।
श्री नड्डा और डॉ यादव स्वास्थ्य सेवाओं को मैदानी स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।





