(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ मिलकर टोल प्लाजा कर्मचारियों की शिक्षा के लिए जेक्ट आरोहण शुरु किया है। एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने मंगलवार को यहां परियोजना आरोहण की शुरुआत की। इस मौके पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सीईओ डॉ. जफर खान और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस पहल का मकसद सामाजिक आर्थिक अंतर को कम कर निम्न-आय वर्ग के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
श्री यादव ने परियोजना की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट आरोहण उन लोगों के प्रति एनएचएआई की प्रतिबद्धता का प्रतिफल है जो अपनी मेहनत से राष्ट्रीय राजमार्गों को प्रतिदिन गतिशील बनाए रखते हैं। यह प्रोजेक्ट ऐसे गतिशील लोगों के परिवार के सदस्यों की आकांक्षाओं को पूरा करने के मकसद से तैयार किया गया है। इस पहल के माध्यम से एनएचएआई उनके बच्चों की शिक्षा और मार्गदर्शन में निवेश करके ऐसी प्रतिभाओं को बढावा दे रहे हैं जो देश को आने वाले समय में विकास की रफ्तार प्रदान करेंगे।सएमईसी ट्रस्ट के भारत केयर्स द्वारा कार्यान्वित श्प्रोजेक्ट आरोहणश् के पहले चरण के लिए एक करोड़ रुपये देगा। इस परियोजना में कक्षा 11 से स्नातक अंतिम वर्ष तक के 500 छात्रों को शामिल किया जाना है और इसके तहत चालू प्रत्येक बच्चे को 12,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जानी है।उन्होंने कहा कि स्नातक के बाद यदि कोई बच्चा स्नातकोत्तर और उच्च शिक्षा हासिल करना चाहता है तो ऐसे 50 मेधावी छात्रों को 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। उनका कहना था कि इस कार्यक्रम वित्तीय सहायता के साथ-साथ संरचित मार्गदर्शन, कौशल-निर्माण कार्यशालाओं और करियर मार्गदर्शन भी शामिल है। इस तरह के उपक्रम से इन इन वर्गों के बच्चों को उच्च शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता के लिए समग्र रूप से तैयार किया जा सकेगा।





