Tuesday, June 2, 2026
spot_img

बाढ़ पीड़ितों की मसीहा बनी योगी सरकार, मंगलवार को ढाई लाख से अधिक लोगों को सहायता प्रदान की गई

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

लखनऊ,। एक बार फिर पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश से प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का पानी बढ़ने लगा है। ऐसे में सीएम योगी ने तत्काल मामले की गंभीरता को भांपते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी व्यक्ति को बाढ़ की समस्या से परेशान न हो, इसका पुख्ता इंतजाम किये जाएं। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर तत्काल शिफ्ट किया जाए। साथ ही उनकी हर एक आवश्यकता को पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को मवेशियों के लिए भी विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं।
राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 22 जिलों की 43 तहसीलें और 768 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में बाढ़ से 2,52,839 लोग प्रभावित हैं, जिन्हें राहत सहायता प्रदान की गयी है। वहीं बाढ़ की वजह से 33,370 मवेशियों को सुरक्षा स्थान पर शिफ्ट किया गया है। वहीं बाढ़ से किसी परिवार के मकान को क्षति नहीं पहुंची है। वहीं प्रदेश में 37,279 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में आया है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 550 नावों और मोटरबोट्स की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इन इलाकों में मंगलवार को 6,458 खाद्यान्न पैकेट और 7,143 लंच पैकेट वितरित किये जा चुके हैं।
योगी सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के साथ मवेशियों की सुरक्षा और उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मवेशियों लगातार भूसे का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा 11,022 क्लोरीन टेबलेट और 5,049 ओआरएस पैकेट भी वितरित किए गये ताकि जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 278 बाढ़ शरणालय सक्रिय हैं, जहां 3,089 लोग अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। इन सभी का 586 मेडिकल टीमों द्वारा मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। इसके साथ ही 1,022 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निगरानी रख रही हैं।
वर्तमान में प्रदेश के 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें इनमें वाराणसी, प्रयागराज, औरैया, बहराइच, बांदा, मीरजापुर, कानपुर देहात, चंदौली, फतेहपुर, कानपुर नगर, बाराबंकी, बदायूं, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फनगर, शाहजहांपुर और उन्नाव शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles