Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने के लिए तेजी से अग्रसर : पूनियां

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
जयपुर । राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डा सतीश पूनियां ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत विदेश नीति से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है।
डा पूनियां लंदन में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ भाजपा द्वारा आयोजित ‘यूथ मीट एंड ग्रीट 2025’ कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने यह बात कही। उन्होंने श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों और आत्मनिर्भर भारत को लेकर किया जा रहे कार्यों की बात रखी। उन्होंने कहा “श्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में पूरे विश्व में भारतीयों और उनके वीजा की साख बढ़ी है, लंदन प्रवास पर मुझे अपने भारतीयों एवं राजस्थानियों से मिलने का अवसर मिला, यह बात उन्होंने गौरवान्वित होकर मुझे बताई।” उन्होंने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है, जिसमें मेड इन इंडिया-मेक इन इंडिया पर सरकार बहुत मजबूती से कार्य कर रही है, जिसमें स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने से लेकर स्वदेशी आधुनिक हथियार बनाने, कृषि, पर्यटन, डेयरी, रोजगार, स्टार्टअप्स, उद्योग आदि तमाम क्षेत्रों की मजबूती के लिये भी सरकार दूरदर्शी सोच के साथ आगे बढ़ रही है, साथ ही स्वाभिमान को सर्वोपरि रखते हुए भारत का बाजार पूरी दुनिया के लिए खुला हुआ है, वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ हमारा देश सुख-दुख में हर जरूरतमंद देश के साथ खड़ा रहता है।
उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने मजबूत विदेश नीति से वैश्विक मंच पर स्वयं को मजबूत किया है और प्रत्येक क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। डा पूनियां के साथ महाराष्ट्र से विधायक देवयानी फरांडे, लेबर पार्टी के पूर्व सांसद वीरेंद्र शर्मा, ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ भाजपा यूके के अध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत तथा अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles