सोनी सब के शो ‘उफ़्फ़… ये लव है मुश्किल’ में हुयी रिद्धिमा पंडित की एंट्री

0
155

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
मुंबई। सोनी सब के शो ‘उफ़्फ़… ये लव है मुश्किल’ में अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित की एंट्री हो गयी है। सोनी सब का शो ‘उफ़्फ़… ये लव है मुश्किल’ लगातार दर्शकों के लिए रोमांचक मोड़ लेकर आ रहा है। शो की कहानी में अब अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित शामिल हो रही हैं। वह लता का किरदार निभा रही हैं।एक ऐसी महिला जिसके अतीत में छुपे राज़, उसके आकर्षण और रहस्य उसे दोस्त और दुश्मन के बीच की सीमा को धुंधला बना देते हैं। अपने नए किरदार के बारे में बात करते हुए रिद्धिमा पंडित ने कहा, “लता का किरदार मुझे उसकी जटिलता के कारण बहुत आकर्षक लगा। वह खूबसूरत और ग्लैमरस है, लेकिन उसकी पहचान सिर्फ यही नहीं है। वह समझदार, रणनीतिक और धाराप्रवाह बोलने वाली है, जो परिस्थितियों को अपने हिसाब से मोड़ना जानती है। उसके स्वभाव में अनिश्चितता है।कभी वह बेबाक है, तो कभी अपनी मासूम-सी मोहकता से चौंका देती है। यही उसे ऐसा किरदार बनाता है जिसे आसानी से परिभाषित नहीं किया जा सकता। एक अभिनेत्री के तौर पर, इस तरह के रोल को निभाना बेहद रोमांचक है, जहाँ नज़ाकत और खतरे की महीन रेखा पर चलना पड़ता है। लता निश्चित रूप से युग और कैरी की ज़िंदगी में हलचल मचाने वाली है और मैं इंतज़ार कर रही हूँ कि दर्शक उसकी कहानी को कैसे स्वीकार करेंगे।” ‘उफ़्फ़… ये लव है मुश्किल’ सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ़ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here