Tuesday, June 2, 2026
spot_img

औरैया में नकली डीएपी के धंधे में लिप्त पांच गिरफ्तार, नकली खाद बरामद

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में नकली डीएपी खाद बनाने और बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। टीम ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लगभग 14 लाख रुपए की कीमत की 1000 बोरी नकली खाद जब्त की है।
जिलाधिकारी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने रविवार को बताया कि नायब तहसीलदार, जिला कृषि अधिकारी और कोतवाली औरैया की पुलिस टीम ने जालौन रोड पर पैगंबरपुर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। गोदाम की तलाशी के दौरान टीम को कई बोरियों में संदिग्ध खाद मिली। इनमें इफको, एनएफएल, ध्रुवा पोटाश और अनब्रांडेड बोरियां शामिल थीं। आरोपियों के पास से इन सामग्रियों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद, सभी बरामद सामान को राजकीय कृषि बीज भंडार के गोदाम में सील कर दिया गया।
उन्होने बताया कि इस छापेमारी के बाद, औरैया पुलिस ने इस मामले में शनि चौहान, नीरज चौहान, सुनील चौहान, चीनू चौहान और चरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक संयुक्त पुलिस टीम ने जालौन चौराहे के पास से इन सभी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि वे बरेली से खाद की छपी हुई बोरियां और कच्चा माल खरीदते थे। फिर वे जालौन रोड पर स्थित एक गोदाम में नकली खाद तैयार करते थे। वे इस नकली खाद को पैक करके वापस चले जाते थे और फिर अपने-अपने इलाकों में घूमकर किसानों को कम दाम पर असली बताकर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 1016 बोरियां बरामद कीं, जिनमें 192 बोरी इफको डीएपी, 198 बोरी एनएफएल डीएपी, 272 बोरी अनब्रांडेड खाद और 251 बोरी ध्रुवा पोटाश शामिल हैं। इसके अलावा, 23 खाली बोरियां, सिलाई वाला धागा भी जब्त किया गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles