Tuesday, June 2, 2026
spot_img

रानी कमलापति व दानापुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। पश्चिम मध्य रेल (पमरे) ने दुर्गा, दिवाली और छठ पूजा त्यौहारों के पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात दबाव को कम करने के लिए रानी कमलापति और दानापुर के बीच द्वि-साप्ताहिक 11-11 फेरे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पमरे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति से दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 1 नवंबर तक शनिवार एवं मंगलवार को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान कर, नर्मदापुरम 15:25 बजे , इटारसी 15:55 बजे, पिपरिया 17:10 बजे, गाडरवारा 17:45 बजे, नरसिंहपुर 18:25 बजे, जबलपुर 19:25 बजे, सिहोरा रोड 20:10 बजे, कटनी 21:20 बजे, मैहर 22:10 बजे, सतना 22:45 बजे पहुँचकर और अगले दिन रविवार एवं बुधवार को सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01668 दानापुर से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर से दो नवंबर तक रविवार एवं बुधवार को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी रात 20:30 बजे, पहुंचकर अगले दिन सतना मध्य रात्रि 00:55 बजे, मैहर 01:28 बजे, कटनी 02:30 बजे, सिहोरा रोड 03:13 बजे, जबलपुर 03:50 बजे, नरसिंहपुर 05:00 बजे , गाडरवारा 05:30 बजे, पिपरिया 06:00 बजे, इटारसी 0710 बजे, नर्मदापुरम 07:48 बजे पहुंचकर और सोमवार एवं गुरुवार को सुबह में 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 13 शयनयान श्रेणी, चार सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles