जीएसटी में राहत का 90 प्रतिशत से ज्यादा आबादी को मिलेगा लाभ, सबका होगा सशक्तिकरण : मोहन यादव

0
128

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
उज्जैन। केंद्र सरकार की ओर से माल एवं वस्तु कर (जीएसटी) के विभिन्न स्लैब में दी गई राहत पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि इसका देश की लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा आबादी को लाभ मिलेगा और इससे हर वर्ग का सशक्तिकरण होगा।
डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र का और हर व्यक्ति का ध्यान रखते हैं। उन्होंने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से जो कहा, वो एक महीने में पूरा कर दिया। 22 सितंबर से इसका सभी को लाभ मिलने वाला है।
उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में इसका बहुत लाभ मिलने वाला है क्योंकि बहुत सी ऐसी जों निर्यात होती हैं, उन पर इस कदम का सकारात्मक असर होने वाला है। शिक्षण सामग्री का स्लैब 12 प्रतिशत से शून्य की ओर ले जाना विद्यार्थियों के लिए बहुत अहम है।
उन्होंने कहा कि कृषि उपकरणों में जीएसटी स्लैब 18 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी करना उन कदमों को मजबूत करेगा, जो हमारा देश बड़ी ताकतों से लड़ने के लिए उठा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया का देश के 90 फीसदी से ज्यादा आबादी को लाभ मिलेगा। जीएसटी में दी गई राहत सभी के लिए एक गुलदस्ते के समान है। ये राहत सभी वर्गों के सशक्तिकरण में लाभदायी सिद्ध होगी।
डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा विभिन्न वैश्विक चुनौतियों के बाद भी आम जन के हित में जीएसटी में राहत दिए जाने का निर्णय लिया जाना ऐतिहासिक और अद्वितीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here