Tuesday, June 2, 2026
spot_img

श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र का आईपीओ 10 सितंबर को खुलेगा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
अहमदाबाद। श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 10 सितंबर को खुलेगा।
कंपनी की ओर से गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा कि कंपनी ने अपने पहले आईपीओ के लिए प्रति शेयर 155 रुपये से 165 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है, जिसमें प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी का आईपीओ 10 सितंबर को खुलेगा और शुक्रवार 12 सितंबर को बंद होगा। निवेशक कम से कम 90 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 90 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगायी जा सकती है।
यह आईपीओI पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें 2,43,00,000 शेयर शामिल हैं। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) हिस्सा नहीं है। 2009 में शुरू हुई श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र कंपनी मंगलसूत्र डिजाइन करने, बनाने और बेचने का काम करती है। ये मंगलसूत्र अमेरिकन डायमंड, क्यूबिक ज़िरकोनिया, पर्ल, मदर ऑफ पर्ल और सेमी-प्रेशियस स्टोन्स से सजाए जाते हैं और 18के व 22के सोने में बनाये जाते हैं। कंपनी ज्यादातर बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) क्लाइंट्स के साथ काम करती है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles