Tuesday, June 2, 2026
spot_img

जीएसटी सुधारों से दहाई अंक के करीब पहुंच सकती है विकास दर : मुकेश अंबानी

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में दूसरी पीढ़ी के सुधारों का स्वागत करते हुये गुरुवार को कहा कि इससे देश की विकास दर दहाई अंक के करीब पहुंच सकती है।
श्री अंबानी ने जीएसटी सुधारों को देश के लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘दिवाली उपहार’ बताया और कहा, “जीएसटी में सुधार उपभोक्ताओं के लिए उत्पादों और सेवाओं को किफायती बनाने, व्यापार की परिचालन जटिलता को कम करने, मुद्रास्फीति को कम करने और खुदरा क्षेत्र में उपभोग वृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है। यह देश की आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देगा। (मौजूदा) वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 7.8 प्रतिशत तक पहुंच गयी है, और नये सुधारों से अर्थव्यवस्था को और भी गति मिल सकती है, जिससे विकास दर दहाई अंक के करीब पहुंच सकती है।”
रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “नयी जीएसटी व्यवस्था एक परिवर्तनकारी कदम है, जो हर भारतीय घर में राहत पहुंचायेगी और उद्योग के लिए अनुपालन को सरल बनायेगी। इससे उपभोक्ताओं और व्यवसायों दोनों को लाभ मिलेगा। रिलायंस रिटेल पहले दिन से ही नयी जीएसटी व्यवस्था का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि जब भी लागत कम हो, हमारे ग्राहकों को इसका लाभ मिलना चाहिये।”
रिलायंस रिटेल ने एक बयान में कहा कि रिलायंस रिटेल इस परिवर्तन में अग्रणी होने पर गर्व महसूस करता है, और देश के 1.4 अरब लोगों तक सुधार का पूरा लाभ पहुंचाने और एक अधिक समावेशी, प्रतिस्पर्धी और किफायती उपभोग अर्थव्यवस्था को आकार देने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने कहा कि जीएसटी सुधार देश के लिए एक निर्णायक क्षण है। लागत कम करके, मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखकर, दक्षता में सुधार करके बड़े पैमाने पर उत्पादन को बढ़ावा देगा। यह किसान, एमएसएमई, उत्पादक, आपूर्तिकर्ता, किराना और अंतिम उपभोक्ता के लिए कई अवसर पैदा करेगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles