बुंदेलखण्ड, वीरों की भूमि है : मोहन यादव

0
103

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुंदेली समागम में किया प्रतिभाओं का सम्मान

बुंदेली बौछार मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि बुंदेली संस्कृति और भाषा समृद्ध है। यह निरंतर लोकप्रिय हो रही है। खाद्य एवं नागरिक अपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आल्हा ऊदल की कथाएं लोकप्रिय हैं। पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने कहा कि बुंदेली कलाकार प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं।

संस्कार चैनल के सीईओ श्री मनोज त्यागी ने मुख्यमंत्री निवास के द्वार पर वैदिक घड़ी की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई दी। कार्यक्रम में अनेक क्रिएटर और इनफ्लुएंसर उपस्थित थे, जो बुंदेली लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक श्री सचिन चौधरी ने बुंदेली भवन की मांग के साथ बुंदेली में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया गया।अनेक बुंदेली लोक नृत्यों की प्रस्तुति भी हुई। कार्यक्रम में कवयित्री सुश्री अनामिका सहित बड़ी संख्या में बुंदेली भाषा प्रेमी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here