दशाश्वमेध घाट पर चंद्रग्रहण के चलते चार दशक में पांचवीं बार दिन में हुई गंगा आरती

0
116

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
वाराणसी ।खग्रास चंद्रग्रहण के कारण वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर प्रत्येक सायंकाल होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती रविवार को दोपहर में आयोजित की गई।
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण मां गंगा की आरती परंपरागत तरीके से दोपहर 12 बजे शुरू हुई और सूतक काल से पहले सम्पन्न कराई गई।
पिछले 34 वर्षों में यह पांचवीं बार है जब मां गंगा की आरती दिन में आयोजित की गई। वर्ष 1991 में स्वर्गीय पंडित सतेंद्र मिश्र द्वारा दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती की शुरुआत की गई थी। इस अवसर पर कई श्रद्धालु और पर्यटक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
वर्तमान में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण मां गंगा की आरती घाट की छत पर आयोजित की जा रही है। इससे पहले यह आरती 28 अक्टूबर 2023, 16 जुलाई 2019, 27 जुलाई 2018 और 7 अगस्त 2017 को चंद्रग्रहण के कारण दिन में सम्पन्न की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here