Saturday, June 13, 2026
spot_img

कलेक्टर अंशुल गुप्ता की पहल के चलते, विदिशा में पहली बार सरकारी योजनाओं का लाभ द्धार-द्धार, से जनता में दिखी उम्मीद की नई किरण

(शिवनारायण झा / 24×7 न्यूजटाइम संवाददाता)

विदिशा। जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जनजातीय समाज का कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाये इसके लिए विदिशा के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अंशुल गुप्ता ने विशेष रूचि दिखाते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये है। श्री गुप्ता के निर्देशों के तहत जिले के चिंहित ग्रामों के जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अन्तर्गत विशेष शिविरों का आयोजन पुनः किया जा रहा है। यह शिविर जिले के जनजातीय भाइयों के लिए नई उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। अभियान के बारे में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने बताया कि “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत 14 अक्टूबर तक चयनित 86 जनजातीय ग्रामों में प्रतिदिन दो ग्रामों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में हितग्राहियों को न केवल योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, बल्कि घर-घर जाकर जागरूकता संदेश भी फैलाया जा रहा है। अब तक आयोजित 18 शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए हैं। जिसमें 155 हितग्राहियों के आधार कार्ड बने, 131 आयुष्मान कार्ड जारी किए गए, 89 जन्म प्रमाण-पत्र तैयार हुए, 203 ई-केवायसी पूर्ण हुई, 65 नई समग्र आईडी बनाई गईं है। इस अभियान से जनजातीय समाज को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, पीएम आवास जैसी योजनाओं से सीधा लाभ मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार योजनाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंच रहा है। इससे न केवल कागजी औपचारिकताएं आसान हुई हैं, बल्कि गांव-गांव में सरकार पर भरोसा और आत्मनिर्भरता की नई भावना भी पनप रही हैं। आने वाले दिनों में बाकी ग्रामों में भी कैम्प लगाकर सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles