Tuesday, June 2, 2026
spot_img

सिंघार का आरोप, ग्वालियर के कांग्रेस महापौर की छवि धूमिल करवा रही भाजपा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ग्वालियर में कांग्रेस की महापौर की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।
श्री सिंघार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि राज्य के दो मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह तोमर और तुलसी सिलावट ने कल मंत्रिपरिषद् की बैठक के बाद ग्वालियर शहर की बदतर हालत को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शिकायत की। मंत्रियों ने कहा कि शहर नरक जैसा हो गया है, अव्यवस्था चरम पर है, और न तो नगर निगम कमिश्नर सुन रहे हैं, न ही कलेक्टर।
उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ यादव के आश्वासन के बाद भी श्री तोमर नहीं रुके और ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने भी उनका समर्थन किया।
श्री सिंघार ने कहा कि पिछले सप्ताह सतना सांसद गणेश सिंह और भिंड के भाजपा विधायक ने भी समस्याएँ उठाईं और अपनी नाराज़गी जताई थी। यह साफ है कि प्रदेश की भाजपा सरकार में भाजपा के मंत्रियों की भी नहीं सुनी जा रही है, जिससे उनके अंदर असंतोष बढ़ रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वेष की राजनीति करती है। साल 2022 में लगभग 50 साल बाद जब ग्वालियर ने कांग्रेस का महापौर चुना, तो भाजपा ने उनकी छवि धूमिल करने के नाम पर पूरे शहर को नर्क बना दिया है।
ग्वालियर में कांग्रेस नेत्री श्रीमती शोभा सिकरवार महापौर हैं। वे ग्वालियर से कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार की पत्नी हैं।

 

 

 

 

 

 

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles