Tuesday, June 2, 2026
spot_img

शासकीय सांदीपनी मॉडल स्कूल प्राचार्य 2 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
इंदौर। मध्यप्रदेश लोकायुक्त संगठन की इंदौर इकाई ने बुधवार को एक प्राचार्य को दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार आवेदक आशीष मारू (40), उच्च माध्यमिक शिक्षक, शासकीय सांदीपनी मॉडल स्कूल कछालिया सांवेर ने शिकायत की थी कि उनकी परिवीक्षा अवधि पूर्ण हो चुकी है और स्थाई नियुक्ति के लिए फाइल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय इंदौर भेजे जाने पर प्राचार्य, शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांवेर, मनीषा पहाड़िया द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत सत्य पाए जाने पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देशन में गठित ट्रैप दल ने आज बुधवार कों प्राचार्य मनीषा पहाड़िया को आवेदक से दो हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles