Tuesday, June 2, 2026
spot_img

गहने-जेवरातों का ‘अपना दिल्लीवाला शो’ 13 सितंबर से भारत मंडपम में

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में 13 सितंबर से गहने-जेवरातों का तीन दिवसीय ‘अपना दिल्लीवाला शो’ आयोजित होगा। इनफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया द्वारा आयोजित इस शो में 600 से अधिक एग्जिबिटर्स और 1,200 से अधिक ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। त्योहारों से ठीक पहले होने वाले इस ज्वेलरी मेले में सोना, चांदी, हीरा, कुंदन, जड़ाऊ जैसी पारंपरिक ज्वेलरी के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन और नयी तकनीक से बनी ज्वेलरी भी देखने को मिलेगी। मेले की थीम “क्राफ्ट्समैनशिप और इनोवेशन का जश्न” रखी गयी है। हल्की, टिकाऊ और पर्यावरण-हितैषी ज्वेलरी पर खास फोकस रहेगा। आयोजन के दौरान महिला उद्यमियों को ‘शक्ति पहल’ के तहत सम्मानित किया जाएगा और आरजेजीए अवॉर्ड्स के जरिये उद्योग में उत्कृष्टता को भी पहचान मिलेगी। इनफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने कहा कि देश का गहने जेवरात का बाजार 2021 में 78.5 अरब डॉलर का था और 2031 तक इसके 117 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। हीरों के गहनों की बिक्री पहले ही 8.5 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। आने वाले समय में वैश्विक बाजार में देश की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत तक हो सकती है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles