Tuesday, June 2, 2026
spot_img

‘कंतारा: चैप्टर 1’ में दिलजीत दोसांझ का होगा स्पेशल गाना!

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
मुंबई । जानेमाने गायक दिलजीत दोसांझ का स्पेशल गाना ‘कंतारा: चैप्टर 1’ में होगा। होम्बले फिल्म्स की फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ इस साल की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक है,जिसका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से चर्चाएं जोरो पर है।फिल्म को लेकर बढ़ती हुई उत्सुकता के बीच, अब एक ओर दिलचस्प अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक फिल्म में जाने माने सिंगर दिलजीत दोसांझ एक गाने को अपनी आवाज से सजाने वाले हैं। ‘कंतारा: चैप्टर 1 की चर्चा हर बीतते दिन के साथ ही बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक रोमांचक खबर सामने आई है कि इस फिल्म में मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का एक गाना शामिल होगा। जिसकी रिकॉर्डिंग कल मुंबई के वाईआरएफस्टूडियोज, अंधेरी में होगी। ‘कंतारा: चैप्टर 1’ में दिलजीत दोसांझ के साथ मेकर्स का यह कोलैबोरेशन एक खास सहयोग है, क्योंकि इसके जरिए दो बड़े कल्चर आइकॉन साथ आ रहे हैं। एक तरफ, ‘कंतारा’ ने भारत की संस्कृति को उसकी जड़ों से दुनिया के सामने मजबूत तरीके से पेश किया है, वहीं दूसरी तरफ, दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों के जरिए भारतीय संस्कृति को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहुंचाने के साथ, उसे जिंदा रखा है। इस तरह से दोनों ने मिलकर भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। ‘कंतारा: चैप्टर 1’ होम्बले फिल्म्स की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म दो अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles