वाराणसी में विदेशी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
110

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
वाराणसी । वाराणसी में चौक थाना क्षेत्र के गढ़वासी टोला इलाके में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से इंडियन फिलॉसफी में पीएचडी कर रही रोमानिया की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और एलआईयू के माध्यम से संबंधित दूतावास को सूचना दे दी गई है।
ब्रह्मनाल चौकी प्रभारी वैभव शुक्ला ने बताया कि गुरुवार देर रात सूचना मिली थी कि किराए के मकान में रह रही विदेशी छात्रा फिलिप फ्रांसिस्का (27) का दरवाजा नहीं खुल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से कमरे का ताला खोलकर प्रवेश की, जहां छात्रा मृत पाई गई। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
सूचना मिलने पर छात्रा के दो विदेशी साथी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here