Tuesday, June 2, 2026
spot_img

रामलला की शरण में मॉरीशस सरकार, प्रधानमंत्री रामगुलाम ने टेका मत्था

अयोध्या में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम का भव्य स्वागत

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
अयोध्या। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीन चंद्र रामगुलाम ने शुक्रवार को श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दिव्य दर्शन सपरिवार किये। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ अनिल मिश्र और राममंदिर के प्रबंधन का कार्य देख रहे गोपाल राव ने राममंदिर परिसर पहुंचने पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीन चंद्र रामगुलाम उनकी धर्मपत्नी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री के साथ उनका परिवार और और उनके साथ आया प्रतिनिधि मंडल भी दर्शन कर रहा है। प्रधानमंत्री अपनी धर्मपत्नी के साथ प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन के बाद आरती भी की।


राममंदिर परिसर में बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ग्रीन हाउस में प्रधानमंत्री डॉ नवीन चंद्र रामगुलाम अपने प्रतिनिधियों, ट्रस्ट के पदाधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राममंदिर के निर्माण की प्रगति का डिजिटल अवलोकन किया।कुबेर टीला जाकर कुबेरेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। राममंदिर में दर्शन पूजन अर्चन करने के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीन चंद्र रामगुलाम का काफिला सुरक्षा घेरे में महर्षि बाल्मिकी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। अब मॉरीशस के प्रधानमंत्री का काफिला वायुसेना के विशेष विमान से देहरादून प्रस्थान कर गया।


महर्षि बाल्मिकी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीन चंद्र रामगुलाम का विशेष विमान एक घंटे विलम्ब से पहुंचा। जहां रेड कार्पेट पर उनका मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। प्रधानमंत्री डॉ नवीन चंद्र रामगुलाम का अयोध्या के गुरुकुल महाविद्यालय के वेदपाठी छात्रों ने स्वास्तिवाचन और शंखनाद से अयोध्या की संस्कृति और संस्कार के अनुरूप स्वागत किया। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के काफिले का पुष्पवर्षा और पारंपरिक लोकनृत्य से भी अभिनन्दन हुआ।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles