Tuesday, June 2, 2026
spot_img

चंबल नदी में सीएम डॉ. यादव बाइक बोट चला की बोटिंग, देखे प्राकृति के अदभुद नज़ारे

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
उज्जैन/मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर जिले के गांधीसागर पहुंचकर चंबल नदी में बोटिंग का आनंद लिया। बोट में बैठकर उन्होंने नदी की मनोहारी छटा निहारी और कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन गतिविधियों का सतत विकास सरकार का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री ने बोटिंग के बाद स्वयं बाइक बोट भी चलायी। पानी की लहरों पर बोट चलाते हुए वे उत्साहित दिखाई दिए और कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ प्रदेश में पर्यटन को नया आयाम देंगी।
इस मौके पर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक चंदर सिसोदिया, कमिश्नर आशीष सिंह, आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।
बाद में मुख्यमंत्री ने सफारी जीप से एयर बलून स्थल का निरीक्षण किया और टेंट सिटी की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि चंबल नदी क्षेत्र का पर्यटन विकास स्थानीय लोगों को रोजगार देगा और देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनेगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles