Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मोदी ने मणिपुर की जनसभा में ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए दीपक चिंगखम को श्रद्धांजलि दी

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
इंफाल ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय सशस्त्र बलों में सेवारत मणिपुर के बेटे-बेटियों के साहस एवं देशभक्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मणिपुर के सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।
श्री मोदी ने इंफाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए पूरे देश में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया और राष्ट्र की सुरक्षा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व ने भारतीय सशस्त्र बलों की अदम्य शक्ति देखी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने ऐसे निर्णायक प्रहार किए कि पाकिस्तानी सेना के हौसले पस्त हो गए।
मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मणिपुर के सैनिकों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने वीर सैनिक “शहीद दीपक चिंगखम” को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी बहादुरी और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दीपक चिंगखम के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा जो मणिपुर की साहस की विरासत को रेखांकित करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय रक्षा में मणिपुर के प्रेरक योगदान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने याद दिलाया कि मणिपुर की धरती पर ही आज़ाद हिंद फ़ौज ने पहली बार भारत का झंडा फहराया था। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने मणिपुर को भारत की स्वतंत्रता का प्रवेश द्वार कहा था और इस भूमि के अनेक वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरकार मणिपुर के प्रत्येक महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेती है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में माउंट हैरियट का नाम बदलकर माउंट मणिपुर करने के सरकार द्वारा उठाए गए एक बड़े कदम का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह मणिपुर के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक राष्ट्रीय श्रद्धांजलि है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles