Tuesday, June 2, 2026
spot_img

नासिक में सीबीआई ने दो फर्जी कॉल सेंटरों का किया भंडा फोड़

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के नासिक में दो अवैध कॉल सेंटरों का भंडा फोड़ किया है जो स्वगन बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से चलाए जा रहे थे।
सीबीआई के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि 11 सितंबर को चार व्यक्तियों और कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि नामजद लोग नासिक में स्वगन बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दो अवैध कॉल सेंटर चला रहे हैं और ब्रिटिश नागरिकों से बीमा एजेंट या सरकारी अधिकारी बन कर ठगी कर रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि इन अवैध सेंटरों को चलाने वाले आरोपियों की पहचान गणेश और श्याम कामनकर के रूप में हुयी है। उन्होंने कहा, “इन सेंटरों पर लगभग 60 लोग काम कर रहे थे। ये लोग इंटरनेट के माध्यम से कॉल करते थे, जाली नंबरों और दस्तावेजों का उपयोग करके नकली बीमा पॉलिसी बेचने के नाम पर पीड़ितों से क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारियां हासिल कर ठगी करते थे।”
सीबीआई ने नासिक और कल्याण (ठाणे) में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आठ कम्प्यूटर, आठ फोन, फर्जी बीमा पॉलिसी, पांच लाख रुपए नकद और कुछ आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।
अधिकारी ने बताया कि यह ठगी पेपाल और अन्य बैंकिंग चैनलों के माध्यम से की जाती थी और धन को दोनों आरोपियों के खाते में मंगाया जाता था। अधिकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और सारी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ठाणे में स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में उन्हें पेश किया गया, जहाँ से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। अधिकारी के मुताबिक मामले की जांच अभी आगे चल रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles