Tuesday, June 2, 2026
spot_img

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को विदिशा में आयोजित होगा रक्तदान अमृत महोत्सव

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
विदिशा। देश की महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने और उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्म दिवस सत्रह सितम्बर को मध्य प्रदेश में ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा’’ का शुभारंभ करेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रधामंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर को विदिशा में वृह्द स्त्तर पर रक्तदान अमृत महोत्सव का भी अयोजन किया जायेगा। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री स्वयं मध्यप्रदेश में रह कर ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा’’ का शुभारंभ करेंगे। जो पूरे देश में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे देश में किया जायेगा।
विदिशा के कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने बताया कि17 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम देखने और सुनने के लिए प्रबंध किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन जिला चिकित्सालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर तथा विशेषज्ञ चिकित्सको के द्वारा चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। श्री गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन दिन पर रक्तदान के प्रति व्यापक जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले के अधिक से अधिक स्थलों पर रक्तदान शिविरों आयोजित की जाएंगे ताकि आम जनों की सहभागिता समाहित हो सके।
वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विदिशा के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 रामहित कुमार ने बताया कि विभागों, संघ, संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित अन्य समितियों के सदस्यों तथा परिजनों को प्रेरित करने के लिए 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया गया है। डॉ0 कुमार ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बुधवार 17 सितम्बर को जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविन्द्रनाथ टैगोर भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा। जिसमें समस्त रोगो के विशेषज्ञो द्वारा सेवाएं दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर भी स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर प्रातः दस बजे से शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर 18 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नटेरन में, 22 सितम्बर को जन चिकित्सालय बासौदा में, 23 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरवाई में, 24 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लटेरी में, 25 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीपलखेडा में, 26 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्यारसपुर में, 27 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र त्योंदा में, 29 को सिविल अस्पताल सिरोंज मंें तथा 30 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शमशाबाद में आयोजित किये जायेंगे। इन सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर भी विशेषज्ञो के द्वारा स्क्रीनिंग एवं उपचार किया जायेगा। अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर तथा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन तथा स्वैच्छिक रक्तदान जैसी गतिविधियां शामिल होगी। अभियान का उद्देश्य. महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किशोरियों में पोषण व एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना। गैर संचारी रोग जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर मुख स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर एनीमिया एवं सिकल सेल रोग तथा संचारी रोग जैसे क्षय रोग की स्क्रीनिंग करना इत्यादि सम्मिलित रहेगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles