Tuesday, June 2, 2026
spot_img

भारत की कृषि विकास दर 3.7 प्रतिशत, दुनिया में सर्वाधिक – शिवराज सिंह चौहान

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि देश में किसानों और वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और सरकार की किसान-हितैषी नीतियों की बदौलत देश में कृषि 3.7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जो दुनिया में सबसे अधिक है।
वह यहां केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन – रबी अभियान 2025’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में खाद्यान्न, फल या सब्जियों की कोई कमी नहीं होगी और भारत को विश्व का खाद्यान्न भंडार बनाया जायेगा।
श्री चौहान की पहल पर रबी सम्मेलन दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि रबी सम्मेलन दो दिन चले। श्री सिंह ने कहा कि अब केवल सभी मानकों और मानदंडों को पूरा करने वाले जैव उत्तेजक (पौधों की वृद्धि बढ़ाने वाले) ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। साथ ही अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा के दायरे में लाया जाना चाहिए और अधिकारी इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करना होगा।
सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ, किसान प्रतिनिधि और अन्य हितधारक भाग ले रहे हैं। यह मंच नीति निर्माताओं, वैज्ञानिकों और राज्य प्रतिनिधियों को रबी 2025-26 सीज़न की तैयारियों, उत्पादन लक्ष्यों और रणनीतियों पर व्यापक विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान कर रहा है। यही नहीं इसमें पहली बार ऐसे सम्मेेेलन में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को भी बुलाया गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles