Tuesday, June 2, 2026
spot_img

रेलवे टिकट का सामान्य आरक्षण खुलने के पहले शुरूआती 15 मिनट के दौरान आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी वेबसाइट/ऐप के ज़रिए ऑनलाइन सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए, एक अक्टूबर से सामान्य आरक्षण खुलने के पहले शुरूआती 15 मिनट के दौरान आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि आम उपयोगकर्ताओं को लाभ मिल सके और बेईमान तत्वों द्वारा दुरुपयोग को रोका जा सके
भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों पर सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग के वक्त में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही प्राधिकृत टिकट एजेंटों द्वारा पहले दिन आरक्षित टिकट बुक करने के लिए, सामान्य आरक्षण खुलने के 10 मिनट के प्रतिबंध में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह फैसला रेलवे आरक्षण व्यवस्था का लाभ सबसे पहले आम उपयोगकर्ताओं तक पहुँचाने के लिए और बेईमान तत्वों द्वारा इस सुविधा के दुरुपयोग को रोकने के लिए गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles