आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख एक दिन और बढ़ी

0
147

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख को एक दिन और आगे बढ़ाकर 16 सितंबर कर दिया गया है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक्स हैंडल पर देर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि बोर्ड ने निर्धारण वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2025 से बढ़ाकर 16 सितंबर, 2025 करने का निर्णय लिया है। इसमें आगे कहा गया है कि ई-फाइलिंग पोर्टल 16 सितंबर 2025 को सुबह 12:00 बजे से 2:30 बजे तक रखरखाव मोड में रहेगा। इससे पहले बोर्ड ने जानकारी दी थी कि इस वर्ष सात करोड़ से अधिक आयकर दाताओं ने तय सीमा तक अपना रिटर्न दाखिल कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here