Tuesday, June 2, 2026
spot_img

रामगुलाम से मिले सोनिया, राहुल

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां भारत की यात्रा पर आये मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए लिखा “श्रीमती गांधी के साथ, मुझे मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमने दोनों देशों और दोनों देशों के नागरिकों के बीच गहरी और स्थायी मित्रता को लेकर बातचीत की।” गौरतलब है कि डॉ. रामगुलाम अपनी पत्नी वीणा रामगुलाम के साथ नौ सितंबर से भारत की आठ दिवसीय यात्रा पर हैं। डॉ. रामगुलाम की इस कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा है। उन्होंने इस दौरान मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति, उत्तराखंड कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

 

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles