Tuesday, June 2, 2026
spot_img

लखनऊ में माथे पर बेरोजगार लिखा साफा बांधे समाजवादी और एनएसयूआई के छात्रों ने निकाली बारात

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा और एनएसयूआई के संयुक्त आह्वान पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने आईटी चौराहे पर बेरोजगारों की बारात निकाली।
इस दौरान छात्रों के माथे पर बेरोजगार शब्द लिखा होने के साथ ही सिर साफे बंधे हुए थे, वहीं कुछ छात्रों में गले मे माला और हाथ मे थाली भी थी। इस दौरान चौराहे पर हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने सभी छात्रों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।
मजेदार, बात यह है कि घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर लखनऊ कौशल मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय रोजगार मेला लगा हुआ है, जिसमे केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम है।
आईटी चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता राघवेंद्र ने कहा कि जब भाजपा की सरकार आई थी, तो कहा था हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे। मगर किसी को भी नौकरी नहीं मिली तमाम युवा आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सरकार की एमएसएमई समेत तमाम योजनाएं फ्लॉप रही। इसलिए आज हम तमाम लोग सरकार से नौकरी हासिल करने के लिए बेरोजगारी बारात निकाल रहे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के वह तमाम छात्र जिन्होंने डिग्री लिया वह बाराती बने हुए हैं। इस बारात के माध्यम से हम बनाना बताना चाहते हैं की रोजगार के मामले में सरकार की फिसड्डी साबित हुई।
आईटी चौराहे पर प्रदर्शन के कुछ देर बाद समाजवादी छात्रसभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार एक पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान छात्र हाथ मे थाली और नारे लिखे हुए पट्टियां लिए हुए थे। छात्र प्रदर्शन के दौरान वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेकर इको गार्डन भिजवाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles