Tuesday, June 2, 2026
spot_img

विदेशी मुद्रा भंडार फिर 700 अरब डॉलर के पार

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
मुंबई।देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 4.698 अरब डॉलर बढ़कर 702.966 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अब तक का दूसरा उच्चतम स्तर है।
विदेशी मुद्रा भंडार का अब तक का उच्चतम स्तर 704.885 अरब डॉलर है जो 24 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह में दर्ज किया गया था। लगातार तीन सप्ताह की तेजी के साथ अब यह एक बार फिर उसके करीब पहुंच गया है।
इससे पहले, गत 05 सितंबर को समाप्त में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 4.038 अरब डॉलर बढ़कर 698.268 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 12 सितंबर 2025 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 2.537 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गयी और यह 587.014 अरब डॉलर हो गया। साथ ही स्वर्ण भंडार भी 2.120 अरब डॉलर बढ़कर 92.419 अरब डॉलर रहा।
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच दुनिया के अन्य केंद्रीय बैंकों की तरह रिजर्व बैंक भी डॉलर के मुकाबले अपना स्वर्ण भंडार तेजी से बढ़ा रहा है। यही कारण है अब स्वर्ण भंडार भी 100 अरब डॉलर पर पहुंचने के करीब है।
विशेष आहरण अधिकार 3.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.773 अरब डॉलर और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 90 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 4.76 अरब डॉलर रहा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles