Wednesday, June 3, 2026
spot_img

कांग्रेस में जन्म से ही तय होता है अध्यक्ष : बृजेश पाठक

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस में जन्म से पहले ही उसका अध्यक्ष तय हो जाता है। अगर राहुल गांधी विवाह किये होते तो उनका ही लड़का बाद में जाकर अध्यक्ष होता, नहीं तो प्रियंका के बच्चे आगे चलकर कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद श्री पाठक ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर भले ही बैठे है मगर सबको पता है कि कांग्रेस को कौन चला रहा है।
उन्होने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान अंतर्विरोधों से भरा हुआ है। उन्हें कांग्रेस के काले इतिहास का अध्ययन करना चाहिए यही कांग्रेस है जिसने देश पर आपातकाल थोपकर पूरे भारत को कैदखाने में बदल दिया था। यही नहीं, कांग्रेस ने अलग-अलग समय पर जनता द्वारा चुनी गई, राज्य सरकारों को बर्खास्त कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया। यह भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय है, जिसे देश कभी भूल नहीं सकता। सपा को आत्मावलोकन की आवश्यकता है। प्रदेश की सत्ता में जब-जब सपा रही, गुंडे और माफिया सत्ता के आशीर्वाद से पनपे हैं और बच्चियां गोधूली बेला मे ही घर पर वापस आ जाती थी नही तो कुछ अनहोनी घटने की संभावना रहती थी।
पाठक ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इंडी गठबंधन के लोग लगातार भाषाई संयम खो रहे हैं। खासकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरजेडी सत्ता की भूख में भारतीय संस्कारों को तिलांजलि दे चुके हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द बोले जाते हैं, तो कभी उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है। यहां तक कि गृहमंत्री अमित शाह को भी अशोभनीय शब्दों से नवाजा गया। इस तरह की भाषा को न भारत स्वीकार करेगा और न बिहार के लोग। पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। विपक्ष केवल हताशा में इस तरह की हरकतें कर रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये उन्होने कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं है। सत्ता को केवल परिवार तक सीमित करना उनका मकसद रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles