Tuesday, June 2, 2026
spot_img

राहुल गांधी को सत्ता की भूख चैन से सोने नहीं देती : ब्रजेश पाठक

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी को सत्ता की भूख चैन से सोने नहीं देती है। श्री पाठक ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब राहुल गांधी चुनाव जीतते हैं, तब वे चुनाव आयोग और ईवीएम की तारीफ करते हैं, लेकिन बिहार में संभावित हार को देखते हुए वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। प्रदेश और देश की जनता राहुल गांधी को अच्छी तरह समझ चुकी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश से माफिया राज पूरी तरह समाप्त हो चुका है और कोई भी लिस्टेड गिरोह नहीं बचा है। यदि कोई कानून तोड़ेगा, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा “ हम विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, और प्रदेश व देश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।”

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles