Tuesday, June 2, 2026
spot_img

22 सितम्बर से सांची दूग्ध होगा सस्ता

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध 06 सहकारी दुग्ध संघ यथा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुंदेलखण्ड (सागर), जबलपुर और ग्वालियर में जीएसटी संशोधन के कारण सांची दुग्ध उत्पादों के उपभोक्ता दरों में सोमवार 22 सितम्बर 2025 से कमी करते हुए विक्रय किए जाने का निर्णय लिया गया है। ताकि सांची दुग्ध उत्पादों पर प्रभावशील जीएसटी दरों में कमी होने से उसका पूरा लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके। उपभोक्ताओं ने खुशियां व्यक्त करते हुए कहा कि सांची दुग्ध उत्पादों के बिक्रय दरों में कमी होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
सांची के विभिन्न दुग्ध उत्पादों पर प्रभावशील जीएसटी में संशोधन होने पर 22 सितंबर 2025 से विभिन्न पैक में सांची पनीर, घी, टेबिल बटर एवं आईसक्रीम की दरों में कमी की गई है। उदाहरण के तौर पर समझे को सांची पनीर एक किग्रा. जिसकी वर्तमान उपभोक्ता दर 380 रूपए 5 प्रतिशत जीएसटी सहित है, अब जीएसटी शून्य होने पर उपभोक्ता दर 362 रूपए होगी। अर्थात पनीर 18 रूपए किलो सस्ता मिलेगा। इसी प्रकार सांची घी एक किग्रा. की वर्तमान उपभोक्ता दर 630 रूपए 12 प्रतिशत जीएसटी सहित है, अब जीएसटी 5 प्रतिशत होने से उपभोक्ता दर 590 रूपए होगी। अर्थात घी 40 रूपए सस्ता मिलेगा। इसी प्रकार सांची टेबिल बटर पर जीएसटी में 7 प्रतिशत की कमी तथा सांची आइक्रीम पर जीएसटी में 13 प्रतिशत की कमी का भी पूरा लाभ सीधे सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा।
उन्होंने बताया केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न उत्पादों पर प्रभावशील जीएसटी में संशोधन कर सोमवार 22 सितंबर 2025 से लागू करने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया है, सांची पनीर, घी, टेबिल बटर एवं आईसक्रीम पर जीएसटी में कमी का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसके लिए सभी दुग्ध संघों में एक समान उपभोक्ता दर प्रभावशील कर विक्रय करवाया जाएगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles