(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच व हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म “अजेय” को टैक्स फ्री करने की मांग की है।
उन्होंने सनातन धर्मियों से इस फिल्म को देखने की अपील भी की है । श्री तिवारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश में अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर चलाकर, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन मजनू जैसे ऐतिहासिक कार्य किए, जिनसे प्रदेश की विश्व स्तर पर सराहना हुई। साथ ही गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जीवन का परिचय फिल्म में पूरा दर्शाया गया है।
चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में मौलाना फिल्म के खिलाफ फतवा जारी कर रहे हैं, जो एक पब्लिसिटी स्टंट है। तिवारी ने उठाया कि क्या वे सलमान, शाहरुख और आमिर खान की फिल्में नहीं देखते।





