Tuesday, June 2, 2026
spot_img

45 मिनट का मल्टीमीडिया शो दीपोत्सव-25 को बनाएगा यादगार

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

लखनऊ । योगी सरकार अयोध्या में 18 से 20 अक्टूबर तक होने वाला दीपोत्सव-25 को अब तक का सबसे भव्य आयोजन बनने जा रही है। इस बार पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ-साथ 45 मिनट का मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और लेज़र शो भी सरयू नदी के घाटों पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में 100 से अधिक कलाकार शामिल होंगे और रामायण की कथाओं को जीवंत करने के लिए 200 मीटर तक फैली झांकियां भी दिखाई जाएंगी।

Ayodhya Deepotsav 2021| complete laser ...रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाएगी पूरी अयोध्या नगरी
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप त्रेतायुग की अयोध्या को जीवंत करने के लिए दीपोत्सव-25 को अब तक का सबसे भव्य आयोजन बनाने जा रहे हैं, जो कई नये कीर्तिमान भी बनाएगा। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव-25 भगवान राम की अयोध्या वापसी की खुशी को आधुनिक तकनीक से दोबारा रचेगा। ऐसे में जहां पूरी नगरी रोशनी से जगमगाएगी तो दूसरी ओर सरयू घाट पर 26 लाख से अधिक दीपों को जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन के देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक साक्षी बनेंगे। यह आयोजन अब तक के सभी दीपोत्सवों से अधिक भव्य होगा और दर्शकों को अविस्मरणीय अनुभव देने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।

Ayodhya Illuminated With 28 Lakh Diyas; Ramayana-Themed Aerial Drone Show  Takes Over The Sky | Curly Talesदीपोत्सव-25 में दिखेगा परंपरा, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का संगम
राम की पैड़ी पर होने वाला 45 मिनट का शो प्रोजेक्शन मैपिंग, लेज़र इफेक्ट्स, आतिशबाज़ी, संगीत और कथावाचन के माध्यम से भगवान राम की गाथा को प्रदर्शित करेगा। इसमें नई दृश्यावलियों, स्टोरीबोर्ड और एनिमेशन का प्रयोग किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे। सरयू नदी पर 200 मीटर लंबे क्षेत्र में झांकियों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दृश्य तकनीक, कोरियोग्राफी, परिधान, संगीत और कथावाचन का यह संगम दर्शकों को एक अद्वितीय अनुभव देगा। मंच सज्जा और कलाकारों की पोशाकें दीपोत्सव की भावना और परंपरा को और भव्य बनाएंगी। अयोध्या का दीपोत्सव-25 परंपरा, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का ऐसा अद्भुत संगम होगा जो विश्व स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाएगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles