Tuesday, June 2, 2026
spot_img

जॉर्डन नदी के पश्चिम में कोई फ़िलिस्तीनी सरकार नहीं होगी : नेतन्याहू

(24×7 न्यूजटाइम डेस्क/एजेंसी)
वाशिंगटन । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक स्वतंत्र फिलिस्तीन देश को मान्यता देने के कुछ देश के फैसले को इजरायल पर एक आतंकवादी सरकार थोपे जाने का नया प्रयास बताते हुए रविवार को कहा कि “जॉर्डन नदी के पश्चिम में कोई फ़िलिस्तीनी सरकार नहीं होगी।”
अमेरिका की यात्रा पर गए श्री नेतन्याहू ने हिब्रू में एक बयान में कहा है कि फिलिस्तीन सरकार को मान्यता देने के कुछ देशों के फैसले पर इजरायल की प्रतिक्रिया उनके अमेरिका से वापस आने के बाद दी जाएगी। उन्होंने साथ में स्पष्ट कहा ” हमारी धरती के बीचों बीच एक आतंकवादी सरकार को थोपने के नवीनतम प्रयास का जवाब मेरे अमेरिका से लौटने के बाद दिया जाएगा।”
इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा है कि “सात अक्टूबर के भयावह नरसंहार के बाद फ़िलिस्तीनी सरकार को मान्यता देने वाले नेताओं के लिए मेरा एक स्पष्ट संदेश है, आप आतंक को एक बहुत बड़ा इनाम दे रहे हैं।”
उन्होंने साथ में यह भी कहा है, “और मेरे पास आपके लिए एक और संदेश है: ऐसा नहीं होने वाला है। जॉर्डन नदी के पश्चिम में कोई फ़िलिस्तीनी राज्य नहीं होगा। वर्षों से मैंने घरेलू और विदेशी, दोनों तरह के भारी दबाव के बावजूद, उस आतंकवादी सरकार की स्थापना को रोका है। हमने यह दृढ़ संकल्प और चतुर राजनेता के रूप में किया है। इसके अलावा, हमने यहूदिया और सामरिया में यहूदी बस्तियों की संख्या दोगुनी कर दी है, और हम इसी रास्ते पर चलते रहेंगे।”
उन्होंने कहा है ”हमारी धरती के मध्य में एक आतंकवादी राज्य को थोपने के नवीनतम प्रयास का जवाब मेरे अमेरिका से लौटने के बाद दिया जाएगा, तैयार रहें।”

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles