(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
कानपुर । विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल, कानपुर प्रांत ने पुलिस और जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कहा है कि नवरात्र उत्सव में माँ दुर्गा की उपासना के लिये आयोजित डांडिया/गरबा कार्यक्रमों में असामाजिक तत्वों और गैर-हिन्दुओं का प्रवेश किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।
विहिप प्रान्त अध्यक्ष राजीव महाना ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के अनुभवों के आधार पर यह देखा गया है कि इन आयोजनों में मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष उद्देश्य से सम्मिलित होकर वातावरण को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं। ऐसे तत्व न तो हिन्दू धर्म में आस्था रखते हैं और न ही माता दुर्गा की पूजा से उनका कोई संबंध है। इसके बावजूद वे युवतियों को प्रभावित करने और लव जिहाद जैसे षड्यंत्रों को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं।
उन्होने कहा कि विहिप एवं बजरंग दल का स्पष्ट मत है कि डांडिया/गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। आयोजकों, सह-आयोजकों और व्यवस्थापकों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी मुस्लिम को प्रवेश न मिले।पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि इस संबंध में थाने स्तर पर दिशा-निर्देश जारी करे और व्यवस्था सुनिश्चित करे।
श्री महाना ने कहा “ हम सभी आयोजकों से भी अपील करते हैं कि धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को सुरक्षित रखने के लिये इस दिशा में पूर्ण सहयोग करें। हम हर स्तर पर अपनी सक्रियता से यह सुनिश्चित करेंगे कि नवरात्र पर्व गरिमा और पवित्रता के साथ संपन्न हो।”
श्री महाना , विहिप कार्याध्यक्ष डॉ उमेश पालीवाल, प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल जी, प्रान्त सह संयोजक बजरंग दल अमरनाथ ने संयुक्त पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा।





