रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण

0
84

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। अगली पीढ़ी की यह मिसाइल दो हजार किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिज़ाइन की गई है और कई उन्नत सुविधाओं से लैस है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया अपनी तरह का यह पहला प्रक्षेपण बिना किसी अतिरिक्त प्रणाली के रेल नेटवर्क पर कार्य करने की क्षमता रखता है। इससे देश भर में कहीं भी और कम दृश्यता के साथ कम समय में प्रक्षेपण की सुविधा मिलती है।
श्री सिंह ने मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
सामरिक बल कमान और सशस्त्र बलों को बधाई दी है । उन्होंने कहा कि इस सफल उड़ान परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है जिनके पास चलते-फिरते रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड प्रक्षेपण प्रणाली विकसित करने की क्षमता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here