Tuesday, June 2, 2026
spot_img

लखनऊ में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट में रखकर 1.18 करोड़ रुपए ठगे

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले हीरक भट्टाचार्य (79) को साइबर ठगों ने पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारी बनकर एक करोड़ 18 लाख 55 हजार रुपए की चपत लगा दी।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी “विजय खन्ना” और ईडी अधिकारी “राहुल गुप्ता” बताकर पीड़ित को वीडियो कॉल पर पांच दिन तक डिजिटल गिरफ्त में रखा और हर निर्देश का पालन करने के लिए दबाव बनाया।
ठगों ने भट्टाचार्य को विश्वास दिलाया कि उनके नाम पर केनरा बैंक में फर्जी खाता खुला है, जिसमें ठगी की रकम आती है। इसके बहाने उनसे विभिन्न खातों में पहले 44 लाख रुपए और बाद में 74 लाख 55 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए।पैसे लौटाने की मांग करने पर ठग टालमटोल करते रहे। आखिरकार जब रकम वापस नहीं हुई तो पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़ित द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों और खातों की पड़ताल की जा रही है। साइबर सेल की टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की उम्मीद है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles