Tuesday, June 2, 2026
spot_img

योगी आज बहराइच में करेंगे वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
बहराइच । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 सितम्बर को बहराइच के संक्षिप्त दौरे के दौरान वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
अधिकृत सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम मंझारा तौकली पहुंचेंगे। यहां वे हाल ही में भेड़ियों के हमलों से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान पर चर्चा करेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से वन्यजीव प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण भी करेंगे। दौरे के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:45 बजे जनपद श्रावस्ती के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा वन्यजीव हमलों से दहशत में जी रहे ग्रामीणों को राहत देने और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से प्रस्तावित है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles