Tuesday, June 2, 2026
spot_img

प्रधानमंत्री ने नवरात्र के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्र के पांचवें दिन देवी दुर्गा के पांचवें स्वरूप देवी स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भक्ति संदेश और एक वीडियो साझा किया, जिसमें सभी भक्तों के लिए शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा, “नवरात्र के पांचवें दिन, हम माँ स्कंदमाता की विशेष पूजा करते हैं। मैं उनके चरणों में नमन करता हूँ और प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी भक्तों को सुख, समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करें। उनकी ममता हर जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।” देवी दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव पूरे देश में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles