Tuesday, June 2, 2026
spot_img

पवन सिंह के जन्मदिन पर भोजपुरी गाना ‘गोरिया चाल तोहार मतवाली’ रीमिक्स और न्यू कलर के साथ हुआ रिलीज

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के जन्मदिन पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने सुपरहिट सुपरहिट फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का हिट गाना ‘गोरिया चाल तोहार मतवाली’ को रीमिक्स करके न्यू कलर के साथ रिलीज किया है। पवन सिंह की सुपरहिट फिल्म का यह गाना रिलीज करके रत्नाकर कुमार ने पवन सिंह के जन्मदिन पर उनके फैंस और संगीप्रेमियों के बीच बर्थडे गिफ्ट के रूप में पेश किया है।यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर पवन सिंह और प्रियंका सिंह की मधुर आवाज में रिलीज किया गया है। इस गाने में अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी रोमांटिक केमिस्ट्री जमाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस गाने के वीडियो में व्हाइट शर्ट और ब्लैक जींस पहने पवन सिंह हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं और रोमांटिक अंदाज में काजल राघवानी को रिझा रहे हैं। वहीं काजल राघवानी ब्लैक बॉर्डर के पिंक कलर की साड़ी पहने बहुत ही ब्यूटीफुल दिख रही हैं और हुश्न अपनी का जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि सुपरहिट फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का हिट गाना ‘गोरिया चाल तोहार मतवाली’ के सिंगर पवन सिंह और प्रियंका सिंह हैं। इस गीत के गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, संगीतकार, मधुकर आनंद, डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह, कोरियोग्राफर रामदेवन हैं। मिक्स मास्टर संजीव चतुर्वेदी, डीआई रोहित सिंह ने किया है। म्यूज़िक राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles