(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री निमरत कौर ने मंगलवार प्रातः उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में सम्मिलित होकर विधिवत दर्शन लाभ लिया।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने निमरत कौर का स्वागत एवं सम्मान किया। अभिनेत्री ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।





