उत्तर प्रदेश मतदाता सूची से कांग्रेस नेता का नाम कटा, एसआईआर पर उठाया सवाल

0
207

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। कांग्रेस के नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद उनका और उनके परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये हैं।
श्री सप्पल कांग्रेस कार्य समिति सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता हैं। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश में आज जारी मसौदा मतदाता सूची में उनका और उनके परिवार के सदस्यों के नाम नहीं हैं जबकि 2003 की मतदाता सूची में उनके नाम शामिल थे।
उन्होंने कहा, “हमने चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार जरूरी दस्तावेज भी जमा कर दिए थे। आज पूरे उत्तरप्रदेश में दो करोड़ से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिन्होंने घर बदले हैं, उनके नाम कट गये हैं।” केंद्र सरकार पर हमला करते हुए श्री सप्पल ने कहा कि मोदी सरकार के राज में अब लोगों को ये साबित करना है कि वे ‘वैलिड’ वोटर हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के एसआईआर की प्रक्रिया के बाद आज मसौदा मतदाता सूची जारी की गयी है, जिसमें 12 करोड़ 55 लाख मतदाता शामिल हैं। मसौदा सूची में लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here