उप्र के पर्यटकों की कार नैनीताल की खाई में गिरी, पांच घायल

0
207

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार के मंगलवार रात को खाई में गिर जाने से पांच पर्यटक घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी तेजेन्द्र सिंह अपने चार अन्य साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। रात को उनकी कार नैनीताल शहर से कुछ दूरी पर हनुमान गढ़ी के पास पेड़ से टकराने के उपरांत खाई में गिर गई , जिसमें पांचों लोग घायल हो गए।
राज्य आपदा प्रबंधन बल एसडीआरएफ की एक टीम उप निरीक्षक श्रीमती भावना बिष्ट के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने सभी घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
घायलों में तेजेंद्र सिंह के अलावा करनदीप , विक्रमजीत, अकबाल सिंह और हिमांशु शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here