Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मोदी और नेतन्याहू ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने तथा गाजा शांति योजना पर बात की

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली 07 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ भारत- इजरायल रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों और गाजा शांति योजना पर चर्चा की। बातचीत के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा , ” मुझे अपने मित्र, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके और उन्हें तथा इज़राइल के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर प्रसन्नता हुई। हमने आने वाले वर्ष में भारत–इज़राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
हमने क्षेत्रीय स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद के खिलाफ और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ लड़ने के अपने साझा संकल्प की एक बार फिर पुष्टि की।”
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि श्री नेतन्याहू ने श्री मोदी के साथ बातचीत के लिए टेलीफोन किया था। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया और दोनों देशों के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की।
उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, गहरे आपसी विश्वास और दूरदर्शी दृष्टिकोण के मार्गदर्शन में आने वाले वर्ष में भारत–इज़राइल रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के लिए साझा प्राथमिकताओं की पहचान की।
उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति को दोहराया और इस खतरे के खिलाफ लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने श्री मोदी को गाजा शांति योजना के कार्यान्वयन के बारे में जानकारी दी। श्री मोदी ने क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने संपर्क में बने रहने पर भी सहमति व्यक्त की।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles